IPL 2026: सिर्फ 4 स्लॉट और 11.5 करोड़ पर्स, किन स्टार खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी पंजाब किंग्स?

Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को लगभग तैयार कर चुकी है। पिछले साल श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुँची थी, लेकिन खिताब से एक कदम दूर रह गई।

फाइनल में पंजाब को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मात दी थी। इसके बावजूद टीम का प्रदर्शन संतुलित रहा—यही कारण है कि इस बार पंजाब ने केवल 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि 21 खिलाड़ियों को रिटेन रखा है।

IPL 2026 मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स अधिकतम 4 खिलाड़ी खरीद सकती है। टीम के पास कुल 11.5 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध है। इन 4 स्लॉट्स में से 2 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं, क्योंकि टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी ही रखे जा सकते हैं।

Punjab Kings

किस खिलाड़ियों पर पंजाब की रहेगी नज़र?

पंजाब किंग्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोश इंग्लिस को रिलीज कर दिया है, ऐसे में टीम को एक मजबूत विकेटकीपर की तलाश है। विदेशी विकल्पों में ये दो नाम शीर्ष पर हैं:

1. डेव्हन कॉनवे (न्यूजीलैंड)

2. क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)

दोनों T20 में शीर्ष स्तर के ओपनर और विकेटकीपर हैं।

इसके साथ ही पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल को भी रिलीज किया है। ऐसे में टीम विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पर बोली लगा सकती है।

हालांकि, रसेल पर कई टीमों के बड़े दांव की संभावना है, इसलिए पंजाब के लिए चुनौती कठिन हो सकती है क्योंकि उसके पास सिर्फ 11.5 करोड़ ही बचे हैं।

ऑक्शन में पंजाब इन खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती है

ऑलराउंडर विकल्प:

  • दासुन शनाका

  • विजय शंकर

  • वियान मुल्डर

  • लियाम लिविंगस्टोन

  • आंद्रे रसेल

तेज गेंदबाज:

  • आकाश दीप

  • मथीशा पथिराना

विकेटकीपर:

  • डेव्हन कॉनवे

  • क्विंटन डी कॉक

पंजाब किंग्स की पूरी रिटेन लिस्ट (21 खिलाड़ी)

श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को यानसन, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, व्यशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल।

पंजाब किंग्स ने जिन 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया

  • ग्लेन मैक्सवेल

  • जोश इंग्लिस

  • आरोन हार्डी

  • कुलदीप सेन

कब होगा IPL 2026 ऑक्शन?

IPL 2026 (सीजन 19) का ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में होगा। इस बार कुल 77 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

Also Read: IND vs SA: गिल चोटिल-अय्यर बाहर, कमबैक हो तो ऋषभ पंत जैसा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.