सिद्धार्थनगर: DM ने किया पर्यटन विकास भवन का निरीक्षण, अधिकारियों के दिए निर्देश

Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी (DM) शिवशरणप्पा जी.एन. ने मंगलवार को पड़ोसी मुल्क नेपाल की सीमा से सटे कपिलवस्तु (अलीगढ़वा) में निर्माणाधीन पर्यटन विकास भवन और अन्य संबंधित कार्यों का गहन निरीक्षण किया।

₹6 करोड़ की लागत से भव्य निर्माण

डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. ने बताया कि यह भव्य पर्यटन विकास भवन निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीएसटीडीसी लखनऊ द्वारा लगभग ₹6 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। निर्माण कार्य की शुरुआत 16 मार्च 2024 को हुई थी, और यह संभवतः 16 अप्रैल 2026 तक पूर्ण हो जाएगा।

निरीक्षण और कड़े निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन स्थल पर विभिन्न घटकों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने एम.पी. हॉल, गजीबो कैफेटेरिया, गेट, इंटरलॉकिंग, स्टोन बेंच, डस्टबिन, साइनेज, साइट डेवलपमेंट और टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर आदि के कार्यों को देखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त कार्यों को उच्च गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने और समय से हैंडओवर सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन विकास भवन की पहचान के लिए शाइनिंग बोर्ड लगवाने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. के साथ जिला पर्यटन सूचना अधिकारी प्रिया सिंह, अवर अभियंता जिला पर्यटन काजल कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: ‘पूरे भारत में बीजेपी की नींव हिला दूंगी’, SIR विरोधी रैली में भड़कीं ममता बनर्जी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.