UP News: पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर को झटका, सुभासपा जिलाध्यक्ष साथियों समेत बसपा में शामिल
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में अप्रैल-मई में प्रस्तावित पंचायत चुनावों से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को बड़ा झटका लगा है। हमीरपुर जिले के सुभासपा जिलाध्यक्ष श्रीराम प्रजापति ने अपने कई साथियों के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
संविधान दिवस पर किया दल बदल
श्रीराम प्रजापति और उनके समर्थकों ने संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित बसपा की जिलास्तरीय बैठक में पार्टी की सदस्यता ली। यह सदस्यता ग्रहण बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार और चित्रकूट मंडल बांदा के मुख्य प्रभारी अखिलेश अंबेडकर की मौजूदगी में हुई। बैठक में मौजूद बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रीराम प्रजापति और उनके समर्थकों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बसपा नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी पंचायत एवं 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति पर चर्चा की।
बसपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ लेबिल एजेंटों के साथ मिलकर मतदाताओं का SIR (Special Integrated Revision) फॉर्म भरने में सहयोग करने का भी आह्वान किया। इस दलबदल को हमीरपुर जिले में पंचायत चुनाव से पहले सुभासपा के लिए एक बड़ा नुकसान और बसपा के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Also Read: कफ सिरप तस्करी: UP STF ने 100 करोड़ के सिंडिकेट से जुड़े ‘अमित टाटा’ को लखनऊ से किया गिरफ्तार

