अलीगढ़ में महिला सिपाही ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, पुलिस ने शुरू की जांच
Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के अलीगढ़ के रोरावर थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने किराए के मकान के अंदर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच पड़ताल शुरू कर दी।
जवाहर नगर कॉलोनी में मिली लाश
मृतका महिला सिपाही हेमलता आगरा के किरावली इलाके की रहने वाली थीं। वह बन्नादेवी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवाहर नगर कॉलोनी में एक किराए के मकान में रह रही थीं। शनिवार, 29 नवंबर को हेमलता का शव मकान के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि महिला सिपाही के आत्महत्या करने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के अलीगढ़ आने के बाद ही इस संबंध में कुछ और जानकारी सामने आ सकती है।
Also Read: UP ATS ने लखनऊ से बांग्लादेशी महिला को किया गिरफ्तार, दस्तावेज़ बनाने वाला युवक भी पकड़ा गया

