सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में असम राज्य स्थापना दिवस पर भव्य प्रश्नोत्तरी का आयोजन, छात्रों ने दिखाया उत्साह

Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में असम राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर, 1 दिसंबर 2025 को एक ज्ञानवर्धक और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रो० नीता यादव, अधिष्ठाता कला संकाय, की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

असम के इतिहास और संस्कृति पर प्रश्नोत्तरी

वाणिज्य संकाय के बी०बी०ए० विभाग के डॉ. नीरज सिंह और समाजशास्त्र विभाग के डॉ० मयंक कुशवाहा के संयुक्त निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण असम राज्य से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रहा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम के इतिहास, संस्कृति, लोकपरंपराओं, साहित्य, भूगोल, राजनीति और सामाजिक-आर्थिक विशेषताओं के प्रति जागरूक करना था। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के कुल 67 विद्यार्थी इसमें शामिल हुए और उन्होंने उत्साह, तैयारी व प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ अपनी ज्ञान क्षमता और तर्कशक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विजेता और कुलपति की शुभकामनाएं

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का निरीक्षण बी.बी.ए. विभाग के अध्यक्ष डॉ अखिलेश दीक्षित ने किया।

स्थान विजेता का नाम विभाग/कक्षा
प्रथम अनुष्का शुक्ला बी बी ए Vth सेमेस्टर
द्वितीय अरशद कमल एवं हिमांशु अग्रहरि
तृतीय आशीष यादव, इमराना खातून, रेशमा, साहफ़हद अहमद, एवं अंचल गुप्ता

कार्यक्रम के अंत में, कुलपति प्रो० कविता शाह ने प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और ज्ञानवर्धन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं

रिपोर्ट: जाकिर खान

Also Read:  ‘सर, मेरे पास वो है नहीं जो बोलना है’, जब राज्यसभा में बोलीं बीजेपी सांसद धर्मशीला गुप्ता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.