वर्ल्ड कप विनर्स को सरकार का तोहफा, प्रतिका रावल समेत 3 खिलाड़ी खेल विभाग में बने OSD
Sandesh Wahak Digital Desk: आईसीसी महिला ओडीआई वर्ल्ड कप 2025 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम की तीन खिलाड़ियों—स्नेह राणा, प्रतिका रावल और रेणुका सिंह ठाकुर—को खेल विभाग में Officer On Special Duty (OSD) के पद पर नियुक्त किया गया है।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रचा था।

प्रतिका रावल को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन
नॉर्दर्न रेलवे में सीनियर क्लर्क रहीं प्रतिका रावल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पे मैट्रिक्स लेवल-8 (7th CPC) में ग्रुप ‘B’ गजेटेड पद पर OSD बनाया गया है।
रेल मंत्रालय ने कहा—
“मिस प्रतिका रावल, सीनियर क्लर्क, नॉर्दर्न रेलवे को आईसीसी महिला ओडीआई वर्ल्ड कप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन देते हुए ग्रुप ‘B’ गजेटेड स्तर पर OSD पद प्रदान किया जाता है।”
हालांकि, चोट के कारण प्रतिका सेमीफाइनल और फाइनल नहीं खेल सकीं, लेकिन वह 308 रन बनाकर टूर्नामेंट की चौथी सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।
उन्होंने 7 मैचों की 6 पारियों में 77.78 स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी जगह आयी शेफाली वर्मा ने फाइनल में 87 रनों की मैच-विनिंग पारी खेली और 2 विकेट भी चटकाए।
स्नेह राणा को भी मिला लेवल-8 OSD प्रमोशन
रेलवे बोर्ड ने स्नेह राणा को भी 7th CPC पे मैट्रिक्स लेवल-8 में OSD (स्पोर्ट्स) के ग्रुप ‘B’ गजेटेड पद पर प्रमोशन दिया है।
यह प्रमोशन Out-of-Turn Promotion (OTP) स्कीम के तहत हुआ, जिसका उद्देश्य देश के खिलाड़ियों को उनके योगदान के लिए सम्मान देना है।
भारत ने जीता अपना पहला महिला वर्ल्ड कप
भारत महिला टीम ने 2 नवंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 298 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर ऑल आउट हो गई।
-
फाइनल की प्लेयर ऑफ द मैच: शेफाली वर्मा (87 रन, 2 विकेट)
-
टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: दीप्ति शर्मा

