Varanasi News: BHU में शिक्षा सागर पब्लिकेशन हाउस का भव्य उद्घाटन, शैक्षणिक जगत में बढ़ी नई ऊर्जा
Sandesh Wahak Digital Desk: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग में मंगलवार को शिक्षा सागर पब्लिकेशन हाउस का भव्य उद्घाटन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विभाग के प्रोफेसरों, विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, संस्था की टीम तथा कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को विशेष बना दिया।

मुख्य अतिथियों ने किया संयुक्त उद्घाटन
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ (आयुष मंत्री), श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज, डॉ. बी.सी. कपरी, प्रो. राजीव व्यास और डॉ. विक्रम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
माननीय अतिथियों ने पब्लिकेशन हाउस की शुरुआत को शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया।
“शोध-आधारित गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों का प्रकाशन हमारा लक्ष्य” — चेयरमैन
शिक्षा सागर पब्लिकेशन हाउस के चेयरमैन श्री सारंग नाथ पांडेय ने बताया कि संस्था का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान, CBSE–ICSE पाठ्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शोध-आधारित, गुणवत्तापूर्ण और अद्यतन पुस्तकों का प्रकाशन करना है।
उन्होंने कहा कि यह मंच नए लेखकों को प्रोत्साहित करेगा और उच्च गुणवत्ता वाली पांडुलिपियों को एक माह के भीतर प्रकाशित करने का प्रयास करेगा।
“शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देना हमारा मिशन” — सीईओ
मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री आकांक्षा राज ने अपनी टीम की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा सागर का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देना है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी टीम शोध-सम्मत, व्यवहारिक ज्ञान और गुणवत्तापूर्ण सामग्री पर आधारित पुस्तकों को लगातार पाठकों तक पहुँचाने के लिए कार्यरत रहेगी।
पहली पुस्तक का हुआ विमोचन
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शिक्षा सागर पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित पहली पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

अतिथियों ने संस्था को शुभकामनाएँ देते हुए उम्मीद जताई कि यह पब्लिकेशन हाउस आने वाले समय में छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए एक विश्वसनीय और सशक्त शैक्षणिक मंच के रूप में विकसित होगा।
संस्था की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित प्रोफेसरों, अतिथियों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, मित्रों और टीम सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
आयोजकों ने कहा कि सभी का सहयोग और स्नेह शिक्षा की उत्कृष्टता और नए नवाचारों की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
रिपोर्ट- संतोष पांडेय
Also Read: UP News: काशी तमिल संगमम–4 का पहला दल वाराणसी पहुंचा, स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

