बरेली: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते इंस्पेक्टर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, जमानत के एवज में की थी डिमांड
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को एक पुलिस इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर पर आरोप है कि वह बिजली चोरी के एक मामले में पिता-पुत्र को जमानत देने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे।
सर्किट हाउस के सामने हुई कार्रवाई
एंटी करप्शन टीम को शिकायत मिली थी कि प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार यादव जमानत देने के एवज में 5000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार दोपहर की गई इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर यादव को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम इंस्पेक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई है। टीम इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
Also Read: योगी सरकार का बड़ा स्वास्थ्य मिशन, 14 जिला अस्पतालों के आधुनिकीकरण को 9.80 करोड़ स्वीकृत

