Siddharthnagar News: जनता दर्शन में आए 7 शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश

Siddharthnagar News: जनता से सीधा रिश्ता बनाने और उनकी समस्याओं को तुरंत सुनने के मकसद से सिद्धार्थनगर पुलिस मुख्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सीधे लोगों से मुलाकात कर उनकी फरियाद सुनी और तत्काल निर्देश देकर समाधान का आश्वासन दिया।

इस जनसुनवाई में कुल 7 शिकायत दर्ज हुईं। इनमें से दो शिकायतें मारपीट, दो भूमि विवाद और बाकी तीन अन्य मामलों से जुड़ी थीं। एसपी महाजन ने इन सभी प्रार्थना पत्रों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

Janta Darshan

संदेश वाहक को दिए एक संक्षिप्त इंटरव्यू में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि यह जनता दर्शन कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशानुसार नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा, “इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाना है, ताकि हर व्यक्ति अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचा सके।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: सांसद जगदम्बिका पाल ने की बढ़नी रेलवे स्टेशन से देश के प्रमुख महानगरों के लिए नई रेल सेवाएं शुरू करने की मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.