ब्रांड UP को नई ऊंचाई देगा ‘ओडीओपी 2.0’ और ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ पहल

Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश की सफल ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ODOP) योजना अब अपने अगले चरण ODOP 2.0 के लिए तैयार है। इस विस्तार का उद्देश्य स्थानीय उद्योग, स्वरोजगार और निर्यात को नई ऊँचाई देना है, जिसके लिए योजना को अधिक व्यापक, व्यावसायिक और परिणामोन्मुखी बनाया जाएगा।

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ODOC) की नई पहल

मुख्यमंत्री ने राज्य की विशिष्ट खाद्य परंपराओं को संगठित पहचान देने के लिए ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ODOC) की अवधारणा को साकार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रत्येक जिले के विशेष व्यंजनों की मैपिंग करना और उनकी गुणवत्ता, स्वच्छता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन को सुदृढ़ करना। मुख्यमंत्री के अनुसार, ODOP और ODOC मिलकर उत्तर प्रदेश को ‘लोकल से ग्लोबल’ की दिशा में नई गति देंगे, जिससे खान-पान की परंपरा भी एक ब्रांड बन सकेगी।

ODOP 2.0 के प्रमुख लक्ष्य और रणनीति

उन इकाइयों और उद्यमियों को आगे बढ़ाना जिन्होंने पहले चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, ताकि वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें। ODOP उत्पादों को केवल पारंपरिक बाजारों तक सीमित न रखकर, उन्हें यूनिटी मॉल और बड़े रीटेल नेटवर्क में प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। तकनीक, पैकेजिंग, गुणवत्ता और बाजार—इन चारों मोर्चों पर उत्पादों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) को अधिक उपयोगी बनाने के लिए विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि छोटे उद्यमियों को तकनीकी परामर्श, डिज़ाइन, पैकेजिंग और उत्पादन से जुड़ा सहयोग एक ही स्थान पर मिल सके।

उत्पादों की गुणवत्ता और पहचान को मजबूत करने के लिए उन्हें प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से प्रमाणन और ब्रांड मूल्य प्रदान किया जाएगा। इसके लिए ओडीओपी निर्यात सहायता केंद्र भी बनाया जाएगा।

ODOP की मौजूदा सफलता (2018 से)

यह योजना उत्तर प्रदेश के निर्यात और स्थानीय उद्योगों की रीढ़ बन चुकी है।

अब तक 1.25 लाख से अधिक टूलकिट वितरित किए गए हैं।

₹6,000 करोड़ से अधिक का ऋण वितरित हुआ है।

राज्य के कुल निर्यात में ODOP उत्पादों का योगदान पचास प्रतिशत से अधिक है।

योजना को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

Also Read: उत्तर प्रदेश में AI-संचालित सुशासन, तकनीकी से सुदृढ़ हुई कानून-व्यवस्था

Get real time updates directly on you device, subscribe now.