कुशीनगर: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य सभा सांसद आरपीएन की मांग को किया मंजूर

पडरौना, कुशीनगर। राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने शुक्रवार को सदन में चर्चा के दौरान पडरौना से देश के विभिन्न शहरों के लिए लंबी दूरी की ट्रेन चलाने की मांग जोरदार तरीके से रखी। संसद में चर्चा के दौरान आरपीएन सिंह ने कहा कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। जो पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र है। देश-विदेश से हजारों लाखों पर्यटक प्रति वर्ष आते हैं। पडरौना कुशीनगर का मुख्यालय है। पडरौना व्यापार का प्रमुख केंद्र है। कुछ ट्रेन तो चल रही है, लेकिन लंबी दूरी की ट्रेन की कमी है। बड़े शहरों से जोड़ने वाली ट्रेनों की भी कमी है।

पर्यटन, व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कारगर होगा लंबी दूरी का रेल संचलन

राज्य सभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने कुशीनगर की ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने तथा व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पडरौना से लंबी दूरी की ट्रेन चलाये जाने को जनहित में जरूरी बताया, ताकि लोग सुगमता से सुदूर क्षेत्रों की सुगमता से यात्रा कर सके तथा यहां का पर्यटन व व्यापार बढ़ सके। आरपीएन सिंह द्वारा सदन में पडरौना से सुदूर शहरों को ट्रेन चलाये जाने के प्रश्न का जवाब देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कुशीनगर एक महत्वपूर्ण स्थल है, जो सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसके पूर्व भी मैं आरपीएन सिंह से ट्रेनों के संचालन को लेकर वार्ता कर चुका हूं। सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। फिर भी आरपीएन सिंह से विचार विमर्श करके जो संभव होगा, ट्रेनों को चलाने का प्रयास किया जाएगा।

लोगो-पडरौना से सुदूर शहरों तक ट्रेन चलाने का मामला

संसद में चर्चा के दौरान आरपीएन सिंह ने कहा कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र है, देश-विदेश से हजारों लाखों पर्यटक प्रति वर्ष आते हैं। कुशीनगर का मुख्यालय पडरौना है व्यापार का प्रमुख केंद्र है ट्रेन तो  चल रही है लेकिन लंबी दूरी की ट्रेन की कमी है। बड़े शहरों से जोड़ने वाली ट्रेनों की भी कमी है। आरपीएन सिंह ने सदन में रेलवे में अभूतपूर्व विकास के लिए रेल मंत्री को तथा उत्तर प्रदेश में रेल के विकास के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। आरपीएन सिंह के प्रश्न के जवाब में रेल मंत्री ने मांगों को जायज ठहराते हुए गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट : राघवेंद्र मल्ल

 

Also Read: बायोमेट्रिक उपस्थिति थोपने और अतिरिक्त काम के विरोध में कुशीनगर के ग्राम सचिवों का धरना, सौंपा ज्ञापन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.