बरेली: मंत्री धर्मपाल सिंह ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका जीवन सामाजिक न्याय को समर्पित

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज (06 दिसंबर) भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंत्री ने बरेली की तहसील आंवला स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों को संबोधित करते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने दलितों, शोषितों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक चेतना से ओतप्रोत बाबा साहेब का विचार और व्यक्तित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

मंत्री ने सभी से बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता एवं समानता को मजबूत करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

 

Also Read: यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: वरिष्ठ IAS कामिनी रतन चौहान बनीं GST एवं राज्य कर विभाग की नई प्रमुख सचिव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.