लखनऊ: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार, गोमतीनगर पुलिस की कार्रवाई

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के गोमतीनगर थाना पुलिस टीम ने एक महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थाना गोमतीनगर में 29 नवंबर 2025 को वादिनी (शिकायतकर्ता) की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 545/2025, धारा 69 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत आरोपी रंजीत पाल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोपी पर विवाह का झूठा वादा करके महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है।

विवेचना अधिकारी, उप-निरीक्षक विजय प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रंजीत पाल को आज (06 दिसंबर 2025) गिरफ्तार कर लिया।

रंजीत पाल (उम्र करीब 24 वर्ष), पुत्र स्व. जमुना प्रसाद, निवासी महुआ खेर, थाना संदना, जनपद सीतापुर। आरोपी को उन्नाव जिले के मगरवारा स्थित एक फैक्ट्री प्लॉट से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त रंजीत पाल के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

 

Also Read: लखनऊ: विकासनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का किया खुलासा, ₹2.32 लाख का माल बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.