Varanasi News: एसआईआर के खिलाफ जोरदार विरोध, यूथ कांग्रेस के 80 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी में आज (रविवार) चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के लगभग 80 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह, सचिव सुजन खान, चंचल शर्मा, माधव कृष्ण, विनीत चौबे सहित कई पदाधिकारी शामिल हैं।

सुबह से ही सर्किट हाउस परिसर के बाहर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होने लगे और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू की और प्रधानमंत्री कार्यालय का घेराव करने के लिए मार्च करने लगे।

पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन समझाने के बावजूद वे नहीं माने, जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया।

प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की निगरानी ड्रोन कैमरे से की। मौके पर एडीसीपी वरुणा ज़ोन नीतू काद्यान्न, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, कई एसीपी, थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

यूथ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी गई थी, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने परमिशन नहीं दी।

वहीं, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने दावा किया कि उन्हें सुबह से ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया ताकि वे प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।

एडीसीपी नीतू काद्यान्न ने बताया कि बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था और कार्यकर्ता जबरन पीएमओ घेराव के लिए बढ़ रहे थे, इसलिए कार्रवाई की गई। उनके अनुसार 60–70 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

रिपोर्ट- एम.एम. पाठक

Also Read: Saharanpur News: इंडिगो पर सरकार का नियंत्रण क्यों नहीं, अखिलेश यादव ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जोड़ा मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.