यूपी एसटीएफ ने मथुरा से गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 50 लाख का मादक पदार्थ बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले एक सक्रिय गैंग के सदस्य को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ फील्ड इकाई, आगरा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।

गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त: कन्हैया लाल सिंह पुत्र अयज कुमार, निवासी खैर, जनपद अलीगढ़।

स्थान और समय: 07 दिसंबर 2025 को रात 8:30 बजे, न्यू कोसी कामर रोड के पास, थाना कोसीकलां, जनपद मथुरा।

बरामदगी

195 किलोग्राम अवैध गांजा (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाख)।

एक अशोक लीलैंड कैंटर ट्रक (नं. यूपी-81-जीटी-1636)।

₹2,480/- नकद, मोबाइल फोन और पहचान पत्र।

तस्करी का तरीका और पूछताछ

एसटीएफ की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त कन्हैया लाल सिंह ने खुलासा किया कि वह इस कैंटर ट्रक का चालक है और यह गाड़ी विनोद कुमार (अलीगढ़ निवासी) की है। गांजा रायपुर, छत्तीसगढ़ से अन्य माल की आड़ में ट्रक में लोड कराया गया था। वह गाड़ी मालिक विनोद कुमार के कहने पर यह गांजा गुप्त रास्तों से फरीदाबाद ले जा रहा था, जहां मालिक द्वारा भेजे गए व्यक्ति को यह माल देना था। इस कार्य के लिए उसे प्रत्येक चक्कर पर ₹30,000 मिलते थे। उसने बताया कि मालिक के कहने पर लगभग 2 क्विंटल गांजा ग्वालियर में भी उतारा गया था।

कानूनी कार्रवाई

एसटीएफ की टीम (निरीक्षक आकाश सिंह के नेतृत्व में) ने स्थानीय थाना कोसीकलां पुलिस के साथ मिलकर यह गिरफ्तारी की। अभियुक्त कन्हैया लाल सिंह के विरुद्ध थाना कोसीकलां में मु0अ0सं0 744/2025 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Also Read: लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर ने ही धारदार हथियार से गला काटकर की हत्या

Get real time updates directly on you device, subscribe now.