बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर के बाद लगी आग, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो कारों की भीषण टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें एक महिला सहित पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हैदरगढ़ क्षेत्र में सुबेहा के डीह गांव के नजदीक ये दर्दनाक हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर खड़ी एक वैगन-आर (Wagon R) कार में पीछे से तेज गति से आ रही एक ब्रेजा (Brezza) कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगन-आर कार में तुरंत आग लग गई और दोनों वाहन पूरी तरह जल गए।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों कारों में कुल नौ लोग सवार थे। आग लगने के कारण मौके पर ही एक महिला और एक किशोरी सहित तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में बुरी तरह घायल हुए चार लोगों को हैदरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है।
Also Read: Lucknow News: CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, BBAU के पूर्व ऑफिस असिस्टेंट को 4 साल की कैद

