50,000 का इनामी अफसार अहमद नई दिल्ली से गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने की कार्रवाई

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, दिवंगत माफिया अशरफ के सक्रिय सहयोगी और 50,000 रुपये के इनामी अपराधी अफसार अहमद को नई दिल्ली से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अफसार अहमद जनपद बरेली के थाना बिथरी चैनपुर में दर्ज एक गंभीर मामले में वांछित था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

विवरण जानकारी
गिरफ्तार अभियुक्त अफसार अहमद पुत्र आजाद अहमद
निवासी सल्लाहपुर, थाना पूरामुफ्ती, जनपद प्रयागराज
गिरफ्तारी का स्थान सपना स्टैंड के सामने, कालका रोड, थाना अमर कॉलोनी, जनपद साउथ ईस्ट दिल्ली
गिरफ्तारी का समय दिनांक 10-12-2025, प्रातः 06:45 बजे
घोषित पुरस्कार राशि 50,000/-

एसटीएफ की कार्रवाई

एसटीएफ को फरार एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों द्वारा घटनाएं करने की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद प्रयागराज फील्ड इकाई को सक्रिय किया गया। पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। अभिसूचना संकलन के दौरान यह जानकारी मिली कि वांछित अभियुक्त अफसार अहमद दिल्ली में कहीं छिपकर रह रहा है। उपनिरीक्षक गुलजार सिंह, मुख्य आरक्षीगण प्रभंजन पाण्डेय, अजय सिंह यादव, अनूप राय और आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम ने दिल्ली में दबिश देकर अफसार अहमद को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में खुलासा: अशरफ के साथ जेल में रची गई थी साजिश

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अफसार अहमद ने बताया कि वह प्रयागराज का मूल निवासी है और माफिया अशरफ के बरेली कारागार में बंद रहने के दौरान उससे मिलने जाता था। वह अपनी आईडी पर अपने अन्य सहयोगियों अजहर, लल्लागद्दी, गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान को भी साथ ले जाकर अशरफ से जेल में मुलाकात करवाता था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि अशरफ द्वारा मिलाई के समय ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विभिन्न गवाहों/साक्षियों की हत्या एवं उन्हें डराने/धमकाने आदि की योजना तैयार की जाती थी और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।

दर्ज मामले

गिरफ्तार अभियुक्त अफसार अहमद वांछित था:

क्र.सं. मु.अ.सं. थाना/जनपद धाराएं
1 86/2023 बिथरी चैनपुर, बरेली 147, 384, 506, 201, 120बी, 195ए, 34, 119 भादवि व 7/8/13 पी.सी. एक्ट, 42बी/54 कारागार अधिनियम व 07 सीएलए एक्ट।
2 206/18 कोखराज, कौशाम्बी 419, 420, 467, 468, 471 भादवि।

गिरफ्तार अभियुक्त अफसार अहमद को मु.अ.सं. 86/2023 में दाखिल कर दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी।

Also Read: CM योगी के विकास मॉडल की ‘रेखा’, भदोही की रेखा देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.