बरेली पुलिस का बड़ा खुलासा: फतेहगंज पश्चिमी लूट कांड के 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में 08 दिसंबर 2025 को हुई लूट की घटना का सफल अनावरण किया है। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार (08.12.2025) को वादी लालाराम (रामपुर निवासी) अपने साथी सुनील कुमार के साथ अपनी मोटर साइकिल से समूह लोन का कलेक्शन कर रहपुरा रोड से फतेहगंज पश्चिमी आ रहे थे। शाम करीब 5:45 बजे सृजन स्कूल से 200 मीटर आगे, पीछे से आ रही दो अज्ञात मोटर साइकिलों पर सवार व्यक्तियों ने हमलावर होते हुए वादी और उसके साथी के बीच रखे बैग को छीन लिया। इस झपटे के कारण मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। बैग में 1 लाख 20 हजार रुपये नगद, 02 मोबाइल और 1 सैमसंग कंपनी का टैबलेट रखा था, जिसे अज्ञात व्यक्ति लूट कर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना फतेहगंज पश्चिमी में मु.अ.सं. 477/2025 धारा 307 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

सफल गिरफ्तारी और बरामदगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 12.12.2025 को दोपहर 1:00 बजे रहपुरा अंडरपास के पास खाली पड़े मैदान से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

अंकित पुत्र नेत्रपाल (निवासी रफियाबाद)

रन सिंह पुत्र डालचंद (निवासी रहपुरा जागीर)

गोविंद उर्फ जहरीला पुत्र दयाराम (निवासी रहपुरा जागीर)

मोनू पुत्र हरपाल (निवासी रहपुरा जागीर)

बरामदगी का विवरण

लूटी गई नगदी ₹80,000 (कुल लूटी गई राशि में से)।

लूटा गया एक सैमसंग कंपनी का टैबलेट।

01 देशी तमंचा नाजायज (315 बोर)।

02 जिंदा कारतूस (315 बोर)।

घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल (UP.25.CY.3082)।

पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने अपने दो अन्य फरार साथियों (अजय गंगवार और भूपेंद्र गुर्जर) के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट की योजना उवैस और गोविंद उर्फ जहरीला ने बनाई थी और रेकी भी की थी। उन्होंने बताया कि लूटे गए रुपयों का बटवारा अजय ने किया था। यह भी खुलासा हुआ कि वे तमंचा और कारतूस आत्मरक्षा और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए रखते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Also Read: बलरामपुर: सेखुईया कला में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, डीएम की सख्ती से प्लाटिंग-माफियाओं में मचा हड़कंप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.