नए साल से पहले यूपी में 67 IAS अधिकारियों का प्रमोशन, शशि भूषण, अपर्णा यू समेत 4 अफसर बने प्रमुख सचिव
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने नव वर्ष 2026 से पहले प्रशासनिक अमले को बड़ा तोहफा देते हुए शुक्रवार को 67 आईएएस (IAS) अधिकारियों को पदोन्नति दी है। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। प्रमुख सचिव (नियुक्ति एवं कार्मिक) एम देवराज ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बड़े पैमाने पर हुए प्रमोशन के बाद जल्द ही इन आईएएस अफसरों के तबादले होने की संभावना है।
वर्ष 2001 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को सुपरटाइम वेतनमान देते हुए प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है:
-
शशि भूषण लाल सुशील
-
अजय कुमार शुक्ला
-
अपर्णा यू
-
एसवीएस रंगाराव
सचिव
वर्ष 2010 बैच के कुल 19 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। इन्हें सुपर टाइम वेतनमान (1,44,200 – 2,18,200 रुपये) दिया गया है। जिनमें प्रमुख नाम अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार और ओम प्रकाश आर्य है। इसके साथ ही के बालाजी, आशुतोष निरंजन व सुजीत कुमार को सचिव के पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इन अधिकारियों को दो साल के अंदर मिड कैरियर प्रशिक्षण प्रोग्राम फेज-4 पूरा करना होगा।
सलेक्शन ग्रेड
वर्ष 2013 बैच के 30 अफसरों को सलेक्शन ग्रेड (1,23,100 – 2,15,900 रुपये) दिया गया है।
-
प्रमुख नाम: दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येंद्र कुमार, अपूर्वा दुबे, हर्षिता माथुर, अविनाश कुमार, दीपा रंजन, रवींद्र कुमार मांदड, सैमुअल पाल एन, विशाल भारद्वाज, आर्यका अखौरी, और शिशिर।
-
अनिवार्यता: इन सभी अफसरों को तीन साल के अंदर मिड कैरियर प्रशिक्षण करना अनिवार्य होगा।
वर्ष 2022 बैच के 13 अफसरों को वरिष्ठ समयमान वेतनमान दिया गया है, ये अधिकारी श्रुति शर्मा, गामिनी सिंगला, उत्कर्ष द्विवेदी, अभिनव जे जैन, डा. दीक्षा जोशी, सुनील कुमार धनवंता, पूजा साहू, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, प्रफुल्ल कुमार शर्मा, नेहा बयाडवाल, राममोहन मीन, आलोक प्रसाद कुमार सौरभ शामिल हैं
Also Read: बरेली: एंटी करप्शन टीम ने सिंचाई विभाग के कर्मचारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, विभाग में हड़कंप

