लखीमपुर खीरी: थाना सिंगाही में ‘थाना संपूर्ण समाधान दिवस’ आयोजित, 5 शिकायतें हुईं दर्ज

लखीमपुर खीरी: खीरी जिले के थाना सिंगाही में शनिवार को थाना संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक चला, जिसमें आम जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुना गया।

प्राप्त शिकायतें और निर्देश

थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं।

राजस्व विभाग: तीन शिकायतें।

पुलिस विभाग: दो शिकायतें।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। शिकायतों का जल्द से जल्द और प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

रिपोर्ट: विनय कुमार मिश्रा

 

Also Read: डीएवी पब्लिक स्कूल में विषयवार प्रदर्शनी का आयोजन, राम मंदिर मॉडल बना मुख्य आकर्षण

Get real time updates directly on you device, subscribe now.