पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष, पीयूष गोयल ने सीएम योगी की मौजूदगी में किया ऐलान

Lucknow News: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आखिरकार अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया है। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर एक नए युग का सूत्रपात हो गया है।

लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पंकज चौधरी के निर्वाचन का ऐलान किया। पीयूष गोयल ने कहा, यह घोषित करते हुए खुशी हो रही है कि भाई पंकज चौधरी को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है।

BJP का बड़ा सियासी दांव, OBC समीकरण की काट

पंकज चौधरी की नियुक्ति को BJP का एक बड़ा और रणनीतिक राजनीतिक दांव माना जा रहा है। वह पूर्वांचल के महराजगंज से सात बार के अनुभवी सांसद हैं और कुर्मी (OBC) समुदाय से आते हैं। उनकी ताजपोशी के पीछे पार्टी की गहरी रणनीति है। उत्तर प्रदेश, खासकर पूर्वांचल में ओबीसी आबादी एक बड़ा वोट बैंक है। पंकज चौधरी जैसे मजबूत कुर्मी नेता को कमान सौंपकर भाजपा विपक्ष के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण की काट करना चाहती है और ओबीसी मतदाताओं पर अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है।

पंकज चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का बेहद विश्वस्त माना जाता है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के रूप में उनका अनुभव और मजबूत संगठनात्मक क्षमता भी इस चयन का प्रमुख कारण है। उनकी नियुक्ति से पूर्वांचल क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलेगी, जो यूपी की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाता है।

भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत

कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के संबोधन से हुआ। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित सभी प्रमुख नेताओं का स्वागत किया। भूपेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन मं कहा, संगठन की राजनीति में ऐसा वक्त आता है जब हम अपनी भूमिका बदलते देखते हैं। कितना सीखना, कितना बताना और क्या करना है सब संगठन से तय होता है।

पंकज चौधरी के सामने चुनौतियाँ

नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियाँ होंगी। इनमें पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना। आगामी चुनावों के लिए मजबूत रणनीति बनाना। केंद्रीय और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना प्रमुख है।

Also Read: Hamirpur News: सड़क हादसे में माँ की अस्थि विसर्जित करने जा रहे दो सगे भाइयों समेत 4 लोगों की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.