वाराणसी: निशुल्क मेडिकल कैंप में 100 से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, दवाइयों का भी किया गया वितरण

Sandesh Wahak Digital Desk: सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित न्यू यूनाइटेड फार्मेसी और भारत विकास परिषद (वरुणा शाखा) के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। महावीर स्थित फार्मेसी परिसर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपनी सेहत की जांच कराई।

जांच और विशेषज्ञ परामर्श

कैंप के दौरान कुशल चिकित्सकों की देखरेख में 100 से अधिक व्यक्तियों के रक्तचाप (BP), मधुमेह (Diabetes), शुगर और एनीमिया (खून की कमी) की निशुल्क जांच की गई। जांच के उपरांत मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार विशेषज्ञ परामर्श दिया गया और आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं।

गरीबों की सेवा का संकल्प

आयोजक उदय ने बताया कि न्यू यूनाइटेड फार्मेसी का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है। उन्होंने प्रतिबद्धता जाहिर की कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि आर्थिक रूप से अक्षम लोग भी बेहतर इलाज और परामर्श पा सकें।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने में न्यू फार्मेसी से उदय के साथ-साथ भारत विकास परिषद ‘वरुणा शाखा’ के विवेक, शुभ, अनुपम श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, लवली श्रीवास्तव, नीतू सिंह और निधि सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रिपोर्ट: एम.एम. पाठक

 

Also Read: लखीमपुर खीरी: अटल पार्क में मनी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती, अजय मिश्र ‘टेनी’ ने दी श्रद्धांजलि

Get real time updates directly on you device, subscribe now.