Varanasi News: बेलवरिया ग्राम प्रधान अशोक पटेल साथियों संग अपना दल कमेरावादी में शामिल
Varanasi News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों को देखते हुए राजनीतिक दलों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में वाराणसी के हरहुआ विकास खंड के अंतर्गत बेलवरिया के ग्राम प्रधान अशोक पटेल ने अपने समर्थकों और कई पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अपना दल (कमेरावादी) का दामन थाम लिया है।
अशोक पटेल, जो पहले सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रह चुके हैं, ने किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रधान के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ डॉ. विनय पटेल, अजय पटेल और रजनीश यादव समेत दर्जनों युवाओं और प्रतिनिधियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।

पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरे जिले में सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनाव और आगामी पंचायत चुनावों के लिए एक मजबूत कैडर तैयार करना है। संजय पटेल के मुताबिक, जमीनी स्तर के प्रतिनिधियों का पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता अपना दल (कमेरावादी) की नीतियों में भरोसा जता रही है।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान वाराणसी मंडल अध्यक्ष उमेश चंद्र मौर्य, किसान मंच के मंडल अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार पटेल और बलदेव पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष योगीराज सिंह जैसे प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में नए सदस्यों का उत्साहवर्धन किया और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: Varanasi News: दयालपुर में गोली चलने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

