Varanasi News: फाइनल मुकाबले में शीएट कॉलेज बना चैंपियन, लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज को 10 विकेट से दी मात

Sandesh Wahak Digital Desk: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (वाराणसी) द्वारा प्रायोजित अन्तर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष) का आयोजन विवेक अकादमी, हरहुआ स्थित मैदान पर सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (शीएट कॉलेज), गहनी आयर की मेजबानी में सम्पन्न हुआ।

प्रतियोगिता में मेजबान शीएट कॉलेज समेत कुल 11 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।

पहले सेमीफाइनल में भाऊराव देवराज राजकीय महाविद्यालय, सोनभद्र और लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज ने 7 रन से जीत दर्ज की।

दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान शीएट कॉलेज ने बलदेव पीजी कॉलेज, बड़ागांव को 10 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबला लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज और शीएट कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें शीएट कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

Varanasi News

फाइनल में लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज की पूरी टीम मात्र 21 रन पर सिमट गई। शीएट कॉलेज की ओर से ओम वर्मा ने हैट्रिक सहित 4 विकेट झटके, जबकि वत्सल ने 5 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया।

विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सीमांत सिंह (पूर्व रणजी खिलाड़ी) और नवीन कुमार सिंह ने ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। समापन समारोह में सीमांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डाॅ. राजेश कुमार सिंह यादव (पर्यवेक्षक), डाॅ. राधेश्याम राय (विश्वविद्यालय प्रतिनिधि) तथा कुमारी बीना और डाॅ. मो. गुलाम शाबिर ने चयनकर्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के उप-प्रबंधक नवीन कुमार सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर किया।

कार्यक्रम में बीपीएड विभाग से डाॅ. दिनेश चंद्र अरोड़ा, डाॅ. सुजीत सिंह, डाॅ. दिग्विजय नारायण वर्मा, डाॅ. अमित कुमार सोनकर सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ. सुरभि श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नवीन कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया।

रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: Arjun Erigaisi: 14 साल में ग्रैंडमास्टर बनने वाले अर्जुन इरीगाइसी को PM मोदी का सलाम, दोहा में रचा इतिहास

Get real time updates directly on you device, subscribe now.