Lucknow News: आम्रपाली ग्रुप पर ED का एक्शन, नोएडा-गुड़गांव में 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Lucknow News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने शनिवार को आम्रपाली ग्रुप और उसके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक की है। जांच एजेंसी ने नोएडा और गुड़गांव में स्थित 99.26 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच (कुर्क) कर लिया है। घर खरीदारों के साथ हुई धोखाधड़ी के इस मामले में अब तक कुल 303.08 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
ED द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, इस बार कार्रवाई के निशाने पर मौर्या उद्योग लिमिटेड रही। यह सुरेका ग्रुप की कंपनी है, जिसके मालिक नवनीत सुरेका और अखिल सुरेका हैं। कुर्क की गई संपत्तियों में कंपनी का आलीशान ऑफिस, फैक्ट्री की कीमती जमीन, विशाल औद्योगिक इमारत शामिल हैं।
कैसे हुआ हजारों करोड़ का हेरफेर
ED की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आम्रपाली ग्रुप के डायरेक्टरों लखनऊ में ‘बुलडोजर’ एक्शन: निराला नगर में रेलवे की जमीन से हटा अवैध कब्जा झुग्गियां ध्वस्तअनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया और अजय कुमार ने सुरेका बंधुओं के साथ मिलकर एक सोची-समझी साजिश रची थी।
फर्जी खरीदारी: निर्माण सामग्री और TMT बार खरीदने के नाम पर कागजों पर फर्जी लेनदेन दिखाए गए।
फंड की हेराफेरी: घर खरीदारों से मिला पैसा फ्लैट बनाने के बजाय शेल (फर्जी) कंपनियों के जाल में घुमाया गया।
कैश की निकासी: मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए बड़ी मात्रा में नकदी निकालकर व्यक्तिगत इस्तेमाल और अन्य संपत्तियां खरीदने में खर्च कर दी गई।
Also Read: लखनऊ में ‘बुलडोजर’ एक्शन: निराला नगर में रेलवे की जमीन से हटा अवैध कब्जा झुग्गियां ध्वस्त

