मानवता की मिसाल: हिमांशु सिंह के जन्मदिन पर बांटे गए 400 बुजुर्गों और जरूरतमंदों को कंबल

Sandesh Wahak Digital Desk: कड़ाके की ठंड और हाड़ कंपाने वाली शीतलहर के बीच सिद्धार्थनगर के लोटन बाजार में सोमवार को सेवा और समर्पण की एक सुंदर तस्वीर देखने को मिली। समाजसेवी हिमांशु सिंह के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व प्रधान और जीएम सिंह पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राकेश सिंह के हाथों क्षेत्र के 400 जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए।

“मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं”

कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश सिंह ने इस मौके पर एक बहुत गहरी बात कही। उन्होंने कहा, “असली इंसान वही है जो दूसरे के काम आए। जानवर अपना जीवन अकेले जीता है, लेकिन मानव जीवन का अर्थ ही एक-दूसरे का सहयोग करना है। अगर एक कंबल किसी ठिठुरते हुए शरीर को राहत दे सकता है, तो इससे बड़ा सुकून और आनंद कुछ और नहीं हो सकता।”

भारतीय परंपरा बनाम पाश्चात्य संस्कृति

कार्यक्रम के आयोजक और हियुवा के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने जन्मदिन मनाने के तरीके पर जोर देते हुए कहा कि हमें भारतीय परंपरा के अनुरूप ऐसे खास मौकों पर परोपकार के कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि केक काटने और विदेशी परंपराओं के बजाय गरीबों की सेवा से जन्मदिन का असली मकसद पूरा होता है।

खिले उठे जरूरतमंदों के चेहरे

ठंड से ठिठुर रहे बुजुर्गों और महिलाओं को जब नया और गरम कंबल मिला, तो उनके चेहरों पर सुकून भरी मुस्कान तैर गई। कंबल पाकर लोगों ने आयोजकों को ढेर सारा आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम ने समाज को यह संदेश दिया कि खुशी बांटने से बढ़ती है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद रहे: कार्यक्रम में विनय जायसवाल, रवि, विनय यादव, आयुष, नीरज, अंकित सिंह, अमन सिंह, आलोक सिंह, जय प्रताप सिंह और अखिलेश सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: सिद्धार्थनगर के हर तहसील में बनेंगे स्थायी हेलीपैड, सीएम योगी का आदेश, 1 हफ्ते में दें निशुल्क जमीन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.