लखीमपुर खीरी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट सम्मेलन
लखीमपुर खीरी। सिंगाही नगर के दुर्गा देवी मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सिंगाही गुरुद्वारा के बाबा गुरमुख सिंह ने किया।
सम्मेलन में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों सनातनी बंधुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति, संस्कार और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों पर मंथन हुआ।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निघासन खंड प्रचारक आदर्श जी ने मातृशक्ति से कुटुंब प्रबोधन का आह्वान किया। उन्होंने शस्त्र और शास्त्र- दोनों का ज्ञान प्राप्त करने का संदेश दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महापुरुषों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पुरवार नगर पंचायत सिंगाही, पंडित सोनेलाल मिश्रा, सभासद रामनरेश गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निघासन खंड संचालक प्रेम सोनी, सिंगाही मंडल कार्यवाह आशीष मिश्रा, भाजपा नेता श्रीराम सिंह, तुषार पाण्डेय, रविकांत जायसवाल व सैकड़ों सनातनी तथा सिंगाही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय मिश्रा
Also Read: GST के ‘डिजिटल लुटेरों’ पर STF का शिकंजा, 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

