Ayodhya News: राम मंदिर परिसर में नमाज़ पढ़ने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Ayodhya News: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में एक मुस्लिम युवक द्वारा नमाज पढ़ने का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधि करते हुए एक युवक को समुदाय के कुछ लोगों ने रोका और बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया। बताया गया है कि युवक ने मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

पुलिस हिरासत में युवक

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि जब पुलिस ने युवक को रोका, तो उसने संप्रदाय विशेष के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस घटनाक्रम के बाद परिसर में मौजूद लोगों के बीच भी कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि पुलिस की तत्परता से हालात पर काबू पा लिया गया।

पुलिस जांच में युवक की पहचान अहमद शेख के रूप में हुई है, जो कश्मीर के शोपिया का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक द्वारा राम मंदिर परिसर के पास नमाज पढ़ने की कोशिश किए जाने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवक ने किस उद्देश्य से मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का प्रयास किया, इसके पीछे की मंशा क्या थी और कहीं इसके तार किसी अन्य गतिविधि से तो नहीं जुड़े हैं, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Also Read: कुशीनगर: ATM केबिन में ‘मददगार’ बनकर आया और 40 हजार ले उड़ा, शातिर की तलाश तेज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.