यूपी ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रमोशन: संजय प्रसाद और मुकेश मेश्राम समेत 5 IAS बने अपर मुख्य सचिव
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को 1995 बैच के आठ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन पर मुहर लगा दी। इसमें पांच अधिकारियों को प्रदेश में ही नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि तीन अन्य अधिकारियों को प्रोफार्मा प्रोन्नति (Proforma Promotion) मिली है।
इन दिग्गजों को मिला ACS का पदनाम
राज्यपाल की अनुमति के बाद नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर पांच प्रमुख सचिवों का कद बढ़ाकर उन्हें अपर मुख्य सचिव (Level-17) बना दिया है।
- आईएएस संजय प्रसाद: मुख्यमंत्री के भरोसेमंद और अनुभवी अफसर।
- आईएएस मुकेश कुमार मेश्राम: पर्यटन और संस्कृति विभाग में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी।
- आईएएस आशीष कुमार गोयल: उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी।
- आईएएस अमृत अभिजात: शासन के महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले।
- आईएएस आर रमेश कुमार: प्रशासनिक सेवा के अनुभवी चेहरा।
- इन सभी अधिकारियों को अब सातवें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल-17 के तहत 2,25,000 रुपये का नियत वेतनमान मिलेगा।
प्रतिनियुक्ति पर तैनात अफसरों को भी तोहफा
शासन ने उन अधिकारियों को भी पदोन्नति दी है जो फिलहाल केंद्र सरकार (भारत सरकार) में प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें भुवनेश कुमार, मृत्युंजय कुमार नारायण और संतोष कुमार यादव इन अधिकारियों को भी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लेवल-17 का नियत वेतनमान प्रदान किया गया है।
नए साल में प्रमोशन की झड़ी
यूपी सरकार ने साल की शुरुआत से ही अधिकारियों के प्रमोशन पर ध्यान केंद्रित किया है। इससे पहले साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को भी 21 वरिष्ठ आईएएस अफसरों की प्रोन्नति और नई तैनाती के आदेश जारी हुए थे। कई विशेष सचिवों को प्रमोट कर सचिव बनाया गया था। माना जा रहा है कि इन प्रमोट हुए अधिकारियों को जल्द ही और भी महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिल सकती है।
Also Read: यूपी में फिर लौटेगा प्रियंका गांधी का ‘क्रेज’, 2027 के चुनाव में संभाल सकती हैं कमान

