बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, ओटीटी पर कब आएगी The Raja Saab?
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत के पहले पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) सिनेमाघरों में रिलीज के एक हफ्ते पूरे करने जा रही है और इसी बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा पा रही है। रिलीज के एक हफ्ते बाद भी द राजा साब (The Raja Saab) अपने भारी बजट का आधा भी रिकवर नहीं कर सकी है। यह स्थिति मेकर्स के लिए चिंता का सबब बनती जा रही है क्योंकि प्रभास की फिल्में आमतौर पर 1000 करोड़ क्लब तक पहुंचने के लिए जानी जाती हैं।
बनी सबसे महंगी हॉरर कॉमेडी
द राजा साब (The Raja Saab) को करीब 400 करोड़ के बड़े बजट में तैयार किया गया है और इसे अब तक के इतिहास की सबसे महंगी हॉरर कॉमेडी फिल्म बताया जा रहा है। ऐसे में मेकर्स को इस फिल्म से बड़ी कमाई की उम्मीदें थीं लेकिन हर गुजरते दिन के साथ फिल्म का प्रदर्शन कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। प्रभास का यह एक्सपेरिमेंट फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर खास असर छोड़ता दिखाई नहीं दे रहा है।
OTT पर कब आएगी The Raja Saab?
फिल्म अभी सिनेमाघरों में चल रही है और साथ ही इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी भी की जा चुकी है। द राजा साब (The Raja Saab) को जियो प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 20 फरवरी से 6 मार्च के बीच ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अब तक कितना हुआ कलेक्शन?
द राजा साब (The Raja Saab) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में भारत में 180.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म अभी तक 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। विदेशों में भी इसे कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। चिरंजीवी की फिल्म मन शंकर वरप्रसाद गारु के आने के बाद से द राजा साब (The Raja Saab) का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन और कमजोर पड़ता दिख रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह फिल्म क्या कमाल करती है यह देखना दिलचस्प रहेगा।

