वजन घटाना है तो पहले समझें ये 5 कैलकुलेशन, स्टेप्स से प्रोटीन तक जानें सही मात्रा

Health Tips: वजन कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना काफी नहीं है। डाइट, कैलोरी, प्रोटीन, पानी और रोज की एक्टिविटी पर भी ध्यान देना जरूरी है। बॉडी वेट के हिसाब से इन चीजों की मात्रा तय करने से वेट लॉस का लक्ष्य समझने में मदद मिल सकती है। यहां दिए गए कैलकुलेशन को जानना आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

कितने कदम और कितनी कैलोरी?

स्टेप्स के लिए बताया गया फॉर्मूला है कि बॉडी वेट को 100 से गुणा करें। यानी 70 किलो वजन वाले व्यक्ति के लिए 7,000 स्टेप्स का लक्ष्य बताया गया है।

कैलोरी के लिए बॉडी वेट को 22 और 24 से गुणा करने का तरीका दिया गया है। उदाहरण के लिए 80 किलो वजन पर 1,760 से 1,920 कैलोरी की रेंज निकलती है।

प्रोटीन के लिए वजन को 1.8 से 2.2 से गुणा किया गया है। 80 किलो वजन पर यह मात्रा 144 से 176 ग्राम प्रतिदिन बनती है।

पानी और वेट लॉस का हिसाब

पानी की जरूरत निकालने के लिए बॉडी वेट को 40 मिलीलीटर से गुणा करने का फॉर्मूला दिया गया है। 80 किलो वजन के लिए यह 3.2 लीटर पानी बैठता है।

वहीं, साप्ताहिक वजन घटाने के लिए बॉडी वेट का 0.5 से 1 प्रतिशत लक्ष्य बताया गया है। 80 किलो वजन में यह 400 से 800 ग्राम प्रति सप्ताह होता है।

इन कैलकुलेशन के जरिए वेट लॉस प्लान को व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, कैलोरी, प्रोटीन और पानी की सही जरूरत व्यक्ति की उम्र, गतिविधि और स्वास्थ्य जैसी चीजों पर भी निर्भर कर सकती है।

Also Read: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैन डाइक पर NIA ने हटाए आतंकी आरोप, सर्जियो गोर ने उठाया था मुद्दा 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.