Prayagraj News: मौनी अमावस्या पर संगम में आस्था का जनसैलाब, शंकराचार्य और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में आज मौनी अमावस्या के मौके पर भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। माघ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि, भारी भीड़ के बीच संगम की ओर जा रहे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के काफिले को रोके जाने पर काफी देर तक हंगामा और पुलिस से झड़प हुई।

घटना तब हुई जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने रथ के साथ संगम स्नान के लिए जा रहे थे। संगम नोज पर श्रद्धालुओं का भारी दबाव देखते हुए प्रशासन ने शंकराचार्य जी से रथ छोड़कर पैदल जाने का अनुरोध किया। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का हवाला देते हुए पुलिस ने जब उनके काफिले को आगे बढ़ने से रोका, तो उनके समर्थक नाराज हो गए। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और तीखी झड़प हुई।

शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि मेला प्रशासन ने जगद्गुरु को उचित सुरक्षा नहीं दी और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हालांकि, हंगामे के बाद शंकराचार्य ने संगम में स्नान किया और अपने शिविर लौट गए।

आस्था की डुबकी और रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े

आज मौनी अमावस्या पर संगम तट पर पैर रखने की जगह नहीं है। सुबह की पहली किरण के साथ ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

सुबह 8 बजे तक: 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके थे।

शनिवार का आंकड़ा: करीब 1.5 करोड़ लोगों ने एक दिन पहले ही संगम में डुबकी लगा ली थी।

उम्मीद: मेला प्रशासन का अनुमान है कि आज देर शाम तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा 3 करोड़ के पार पहुंच सकता है।

बड़े पैमाने पर चेकिंग: संगम आने वाले हर रास्ते पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि श्रद्धालु सुरक्षित स्नान कर सकें।

Also Read: ट्रंप का ईरान पर बड़ा हमला, बोले- खामेनेई का दौर अब खत्म, ईरान को नए नेतृत्व की जरूरत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.