Lucknow News: बीजेपी का नव मतदाता अभियान तेज, राजेंद्र नगर में घर-घर जाकर भरवाए गए फॉर्म-6
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी ने नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में लखनऊ मध्य विधानसभा (174) के राजेंद्र नगर वार्ड में स्थित बूथ संख्या 152 पर नव मतदाता अभियान के तहत विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न घरों में जाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या जो अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उनसे फॉर्म-6 भरवाए गए ताकि आगामी चुनावों में वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

बूथ प्रवासी और भाजपा लखनऊ महानगर के सदस्य रवि प्रकाश जायसवाल ने बताया कि यह अभियान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के सभी बूथों पर यह अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और जनता का भी इसमें भरपूर सहयोग मिल रहा है।
जनसंपर्क के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर संयोजक (श्रम प्रकोष्ठ) और पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन कुमार लोधी उपस्थित रहे। उनके साथ बूथ प्रवासी रवि प्रकाश जायसवाल, बूथ अध्यक्ष जय पांडे, BLA-2 सौरभ किशोर, सेक्टर संयोजक हर्ष लोधी, विक्की मौर्य, रोहित जायसवाल और आशीष सैनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Also Read: उदयपुर 60 फीट गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी जीप, 3 की मौत, कई लोग घायल

