UP Panchayat Chunav 2026: कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट और क्या है आरक्षण का अपडेट? पढ़ें पूरी जानकारी

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का बिगुल बजने ही वाला है। साल 2021 में चुने गए प्रतिनिधियों का कार्यकाल मई-जून में खत्म होने जा रहा है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। फिलहाल सभी की निगाहें दो अहम चीजों पर टिकी हैं वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन और पदों का आरक्षण।

28 मार्च को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट

वोटर लिस्ट को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। महराजगंज जिले के आंकड़ों के अनुसार, इस बार करीब 19.52 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन अभी करीब 7.93 लाख ‘डुप्लीकेट’ मतदाताओं के वेरिफिकेशन में जुटा है, ताकि कोई गड़बड़ी न हो। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा।

आरक्षण पर टिकी सबकी नजरें गांवों की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल यही है कि कौन सी सीट किस वर्ग के लिए आरक्षित होगी। अभी तक ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए आरक्षण की घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि जैसे ही आरक्षण की सूची जारी होगी, चुनाव की अधिसूचना (Notification) भी तुरंत आ जाएगी।

चुनाव की बड़ी तैयारी

बैलेट पेपर: अकेले महराजगंज जिले के लिए 85 लाख बैलेट पेपर पहुंच चुके हैं।

बूथ और बॉक्स: चुनाव के लिए 3028 बूथ बनाए गए हैं और करीब 9084 बैलेट बॉक्स का इस्तेमाल होगा।

नए मतदाता: वोटर पुनरीक्षण अभियान में 3 लाख से ज्यादा नए चेहरे लिस्ट में जुड़े हैं।

प्रशासन का कहना है कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि तय समय पर निष्पक्ष चुनाव कराए जा सकें।

Also Read: Lucknow News: बीजेपी का नव मतदाता अभियान तेज, राजेंद्र नगर में घर-घर जाकर भरवाए गए फॉर्म-6

Get real time updates directly on you device, subscribe now.