UP Bar Council Election: डॉ. वीरेंद्र यादव को मिला भारी समर्थन, अधिवक्ताओं के लिए किए बड़े वादे

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए दूसरे चरण का मतदान बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव (क्रम संख्या–325) एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं।

प्रदेश के 18 जनपदों (देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी एवं गाजीपुर शामिल हैं) में उन्हें अधिवक्ता साथियों का जबरदस्त समर्थन और आशीर्वाद मिला।

भाईचारे की मिसाल है बार काउंसिल चुनाव

मतदान के बाद डॉ. वीरेंद्र यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बार काउंसिल का चुनाव दुनिया का सबसे सौहार्दपूर्ण चुनाव है। यहां प्रत्याशी एक-दूसरे के साथ बैठकर भोजन करते हैं और पूरी गरिमा के साथ वोट मांगते हैं। उन्होंने अपनी टीम और प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

अधिवक्ताओं के लिए ‘संकल्प पत्र’ डॉ. यादव ने केवल चुनाव जीतने की बात नहीं की, बल्कि अधिवक्ताओं के सम्मानजनक जीवन के लिए कई बड़े वादे भी किए। उनके प्रमुख संकल्पों में शामिल हैं।

आर्थिक सुरक्षा: अधिवक्ता की असामयिक मृत्यु पर परिजनों को ₹1 करोड़ की मदद।

शिक्षा: बच्चों को 18 वर्ष तक निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था।

बुनियादी सुविधाएं: कचहरी परिसरों में टीन और छप्पर की जगह पक्के चैंबर, साफ पानी और शौचालयों का निर्माण।

सम्मान राशि: वरिष्ठों को ₹5,000 और जूनियर अधिवक्ताओं को ₹10,000 प्रति माह प्रोत्साहन राशि।

सुविधाएं: पूरे भारत में टोल टैक्स से छूट और मुफ्त चिकित्सा सुविधा।

अब 27-28 जनवरी पर टिकी नजरें डॉ. यादव ने कहा कि अब वह समय बीत गया जब वकील टीन के नीचे बैठने को मजबूर थे। अब वकीलों को सम्मानजनक कार्यस्थल दिलाना उनकी प्राथमिकता है। दूसरे चरण की सफलता के बाद अब समर्थकों की नजरें 27 और 28 जनवरी को होने वाले तीसरे चरण के मतदान पर टिकी हैं।

Also Read: UP Police: 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 24 किलो गांजा बरामद और कई को उम्रकैद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.