नेहा सिंह राठौर को PM मोदी पर टिप्पणी मामले में वाराणसी पुलिस ने थमाया नोटिस

Varanasi News: अपनी लोक गायकी के जरिए अक्सर सरकार पर सवाल उठाने वाली नेहा सिंह राठौर एक बार फिर कानूनी उलझनों में फंस गई हैं। वाराणसी की लंका थाना पुलिस ने उन्हें साल 2025 में दर्ज एक मामले के सिलसिले में नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर की जा रही है।

लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के अनुसार, नेहा सिंह राठौर के खिलाफ साल 2025 में प्रधानमंत्री के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस अब इस मामले में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल करने की तैयारी में है। इसी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बुधवार को उन्हें औपचारिक नोटिस भेजा गया।

नोटिस मिलने के बाद नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, मुझे परेशान करने के लिए पुलिस जितनी फुर्ती दिखा रही है, काश उतनी ही मेहनत पटना की बेटी को न्याय दिलाने में दिखाई जाती। इस तरह से बेटियों को बचाया जा रहा है, यह वाकई शर्मनाक है। उन्होंने यह भी दावा किया कि लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन के बाद अब वाराणसी पुलिस भी उनके घर पहुंच रही है।

Also Read: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बढ़ा टकराव, CM योगी बोले- धर्म ही संत की प्रॉपर्टी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.