सिद्धार्थनगर महोत्सव के लिए तैयार है ‘बुद्ध की धरती’, कल पहुंचेंगे सीएम योगी

सिद्धार्थनगर: जिले के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन ‘सिद्धार्थनगर महोत्सव’ के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

BSA ग्राउंड में हुई सुरक्षा ब्रीफिंग

महोत्सव के आयोजन स्थल यानी बीएसए ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने ड्यूटी पर तैनात होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्रीफिंग के दौरान मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर जोर दिया गया।

वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पूरे मैदान और आसपास के रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। महोत्सव में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था और वाहनों की पार्किंग के लिए खास प्लान बनाया गया है। मुख्यमंत्री के रहने तक हर अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी पर पूरी नजर रखने को कहा गया है।

महोत्सव का भव्य स्वरूप

सिद्धार्थनगर महोत्सव जिले की कला, संस्कृति और विकास की झलक दिखाने वाला मंच है। मुख्यमंत्री द्वारा इसके उद्घाटन के बाद अगले कुछ दिनों तक यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनी की धूम रहेगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक समेत जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष मौके पर मौजूद रहे और अपनी-अपनी ड्यूटी का जायजा लिया।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: UP में रजिस्ट्री का नया नियम: 1 फरवरी से बिना अंगूठा लगाए नहीं होगी जमीन की लिखा-पढ़ी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.