केशव प्रसाद मौर्य का विपक्षी गठबंधन पर तीखा वार, बोले- गुंडे-बदमाशों की टीम है सपा, इनका भविष्य नहीं

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सिद्धार्थनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष के ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को खोखला और फर्जी करार देते हुए कहा कि जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

सपा-बसपा-कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों और बदमाशों का जमावड़ा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि इनका राजनीतिक भविष्य अब अंधकार में है। मौर्य ने दावा किया कि आगामी चुनावों में इन सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा और बीजेपी 2017 की ऐतिहासिक जीत को दोहराते हुए 2027 में तीसरी बार उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।

केशव प्रसाद मौर्य का विपक्षी गठबंधन पर तीखा वार, बोले- गुंडे-बदमाशों की टीम है सपा, इनका भविष्य नहीं

यूजीसी (UGC) और अन्य ज्वलंत मुद्दों पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि सपा जिस ‘PDA’ की बात कर रही है, वह पूरी तरह बनावटी है और बीजेपी का विकास ही जनता का असली भरोसा है।

चकाचक होंगी यूपी की सड़कें

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वासन दिया कि प्रदेश की सभी सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि कोई भी नुक्कड़ या संपर्क मार्ग अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा और सड़कों को पूरी तरह चकाचक कर दिया जाएगा।

प्रेस वार्ता के बाद उपमुख्यमंत्री शाम को पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे और राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था और पूरे रूट मैप पर सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम किए गए थे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: लखनऊ: बैंक लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला शातिर जालसाज गिरफ्तार, चारबाग में  दबोचा गया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.