कितनी होती है क्रिकेट स्टंप्स की लंबाई और कीमत? जानिए ICC ने कब दी थी LED स्टंप्स को मंजूरी

Sandesh Wahak Digital Desk: क्रिकेट के खेल में बैट और बॉल के साथ-साथ स्टंप्स और बेल्स की भूमिका बेहद अहम होती है। बिना स्टंप्स और बेल्स के क्रिकेट की कल्पना अधूरी है।

22 गज की पिच पर खेले जाने वाले इस खेल में पहले जहां लकड़ी के पारंपरिक स्टंप्स और बेल्स का इस्तेमाल होता था, वहीं आधुनिक दौर में उनकी जगह हाई-टेक LED स्टंप्स और बेल्स ने ले ली है।

मौजूदा समय में इंटरनेशनल और बड़े टूर्नामेंट्स में इस्तेमाल होने वाले स्टंप्स और बेल्स में LED लाइट्स लगी होती हैं।

गेंद के संपर्क में आते ही ये लाइट्स तुरंत जल उठती हैं, जिससे अंपायर को यह तय करने में आसानी होती है कि बेल्स गेंद से गिरी हैं या हवा के कारण। इस तकनीक से आउट और नॉट-आउट जैसे फैसलों में पारदर्शिता बढ़ी है।

LED stumps

इन आधुनिक LED स्टंप्स और बेल्स का निर्माण जिंग इंटरनेशनल (Zing International) जैसी कंपनियां करती हैं। इनमें टच-सेंसिटिव सेंसर लगे होते हैं, जो गेंद लगते ही लाइट्स को एक्टिव कर देते हैं और अंपायर के निर्णय में अहम भूमिका निभाते हैं।

कितनी होती है क्रिकेट स्टंप्स और बेल्स की लंबाई?

आईसीसी नियमों के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टंप की लंबाई 28 इंच यानी 71.12 सेंटीमीटर होती है। स्टंप्स के बीच की दूरी 9 इंच रखी जाती है। पिच के दोनों छोर पर तीन-तीन स्टंप्स का एक सेट लगाया जाता है, जिनके ऊपर बेल्स फिट की जाती हैं।

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, स्टंप बेलनाकार होते हैं और उनका व्यास 1.38 इंच (3.50 सेमी) से कम और 1.5 इंच (3.81 सेमी) से अधिक नहीं होना चाहिए। वहीं, बेल्स स्टंप्स के ऊपर सही तरीके से फिट होनी चाहिए और वे 0.5 इंच (1.27 सेमी) से ज्यादा बाहर नहीं निकली होनी चाहिए।

LED स्टंप्स को कब मिली आईसीसी की मंजूरी?

आईसीसी ने जुलाई 2013 में आधुनिक तकनीक से लैस LED स्टंप्स और बेल्स को इंटरनेशनल क्रिकेट में इस्तेमाल करने की आधिकारिक मंजूरी दी थी।

LED स्टंप्स और बेल्स की कीमत कितनी होती है?

LED स्टंप्स और बेल्स के एक पूरे सेट की कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये होती है। अत्याधुनिक तकनीक, सेंसर और उच्च गुणवत्ता के कारण इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है।

बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 और आईपीएल 2022 में LED स्टंप्स के लिए प्रति सीजन करीब 1.60 करोड़ से 2 करोड़ रुपये तक का भुगतान किया था।

यही वजह है कि बड़े टूर्नामेंट्स में आयोजक इन्हें खरीदने के बजाय अक्सर किराए पर लेना ज्यादा बेहतर समझते हैं।

Also Read: पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, पीएम मोदी ने फोन कर दी सांत्वना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.