अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर Alia Bhatt ने किया बड़ा खुलासा

Sandesh Wahak Digital Desk: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है। वह न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। पति रणबीर कपूर को लेकर भी वह लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच हाल ही में आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है और इसके पीछे की वजह भी बताई है।

प्रेग्नेंसी और मदरहुड पर क्या बोलीं Alia Bhatt?

हाल ही में एस्क्वायर इंडिया को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) ने अपने मदरहुड और सोशल मीडिया को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी और बेटी राहा के जन्म के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। आलिया ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा बदलाव होता है जो नौ महीनों में महसूस किया जाता है। इस दौरान बॉडी और माइंडसेट दोनों में बदलाव आता है लेकिन जब बच्चा जिंदगी में आता है तो उस बदलाव की गहराई इतनी ज्यादा होती है कि पहले जैसा बनना लगभग मुश्किल हो जाता है।

सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने की इच्छा

दरअसल आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि कई बार ऐसा होता है जब वह सुबह उठती हैं और सोचती हैं कि वह अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर देना चाहती हैं और सिर्फ एक्टिंग पर फोकस करने वाली एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह बार बार इस चीज में उलझना नहीं चाहतीं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि सोशल मीडिया छोड़ने से उन सभी लोगों से उनका संपर्क टूट जाएगा जो शुरुआत से उनके साथ जुड़े रहे हैं और इसी वजह से वह चाहकर भी ऐसा नहीं कर पातीं।

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द (Alia Bhatt)ही अपने प्रोडक्शन में बनने वाली रोमांटिक फिल्म डोंट बी शाय का निर्माण करने जा रही हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल दिखाई देंगे। साथ ही आलिया शरवरी वाघ के साथ फिल्म अल्फा में भी नजर आएंगी और एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

 

Also Read: कूच बिहार में डंपर गुजरते ही भरभराकर गिरा पुल, बीच नदी में फंसा वाहन, BJP और TMC में शुरू हुआ जुबानी जंग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.