PAK vs AUS: उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर उठा विवाद, कैमरून ग्रीन ने जताई नाराजगी, देखें VIDEO
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही अहम टी20 सीरीज में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अजेय बढ़त बना ली है।
दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 90 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि इस मैच के बाद जीत से ज्यादा चर्चा पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर होने लगी।
गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 108 रनों पर सिमट गई।
कप्तान मिचेल मार्श 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ट्रेविस हेड सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
टीम को संभालने की कोशिश कर रहे कैमरून ग्रीन 19 गेंदों में 35 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन 11वें ओवर में वह उस्मान तारिक की गेंद पर शादाब खान को कैच थमा बैठे।
आउट होने के बाद कैमरून ग्रीन उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन से नाखुश नजर आए। पवेलियन लौटते समय उन्होंने इशारों में नाराज़गी जताई और डगआउट में अपने साथियों से भी इस बारे में बात करते दिखे।
ग्रीन का कहना था कि गेंदबाज हाथ को काफी नीचे से ला रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच बहस शुरू हो गई है।
यह पहली बार नहीं है जब उस्मान तारिक के एक्शन पर सवाल उठे हों। इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 9वें और 10वें सीजन में भी उनके एक्शन को लेकर संदेह जताया गया था।
हालांकि, उन दोनों मौकों पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आधिकारिक परीक्षण कराए थे, जिसके बाद उन्हें क्लीन चिट दी गई थी।
अब इस नए विवाद के बाद निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आईसीसी इस मामले पर संज्ञान लेती है या नहीं।
फिलहाल, पाकिस्तान की जीत और सीरीज में बढ़त बरकरार है, लेकिन उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.