Dhurandhar 2 के टीजर से पहले रणवीर सिंह ने जारी किया नया पोस्टर

Sandesh Wahak Digital Desk: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है। फिल्म दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है और नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग पोजीशन पर बनी हुई है। अब दर्शकों की नजर इसके दूसरे पार्ट Dhurandhar 2 पर टिकी हुई है, जिसे 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का मुकाबला रॉकिंग स्टार यश की फिल्म TOXIC से होगा।

Dhurandhar 2 टीजर के इंतजार में फैंस

फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह Dhurandhar 2 के टीजर रिलीज का समय है, जिसे 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। टीजर रिलीज से कुछ घंटे पहले ही रणवीर सिंह का फिल्म से नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें उनका बेहद खूंखार लुक देखने को मिल रहा है। फिल्म को पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी की गई है, जिससे इसका दायरा और बड़ा हो गया है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि फिल्म के दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना नजर नहीं आएंगे और उनके कुछ फ्लैशबैक सीन ही दिखाए जाएंगे। इस बार फिल्म Dhurandhar 2 की पूरी कमान रणवीर सिंह के किरदार के हाथ में होगी, जिनका लीड रोल और ज्यादा मजबूत दिखाया जाएगा।

नए पोस्टर पर फैंस का रिएक्शन

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में विक्की कौशल के कैमियो की बात सामने आई थी। वहीं नए पोस्टर को देखने के बाद फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर Dhurandhar 2 का जो पोस्टर शेयर किया, उसमें लाल बैकग्राउंड के सामने उनका खूंखार अंदाज नजर आया। पोस्टर पर ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है’ और बैकग्राउंड में ‘THE REVENGE’ लिखा दिखा।

इस पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्ट किया। सारा अर्जुन ने रेड हार्ट इमोजी शेयर किया, जबकि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी राशिद खान ने फायर इमोजी से रिएक्शन दिया। दीपिका पादुकोण ने भी इस पोस्टर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। पोस्टर को महज एक घंटे में 3 लाख 82 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

पांच भाषाओं में होगी रिलीज

रणवीर सिंह ने Dhurandhar 2 के सिर्फ एक नहीं बल्कि पांच अलग-अलग पोस्टर शेयर किए हैं, जिनमें बाकी डिजाइन एक जैसा है, लेकिन ‘धुरंधर’ अलग-अलग भाषाओं में लिखा गया है। फिल्म को हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

दरअसल ‘धुरंधर’ ने रिलीज के बाद कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने न सिर्फ साउथ की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा, बल्कि हिंदी सिनेमा में भी नया रिकॉर्ड बनाया। अब मेकर्स और फैंस दोनों को उम्मीद है कि दूसरा पार्ट भी उसी तरह का भौकाल बनाएगा और बड़े स्तर पर सफलता हासिल करेगा।

 

Also Read: बंगाल में ED का बड़ा एक्शन, रेत और कोयला तस्करी के खेल में दुर्गापुर से पांडवेश्वर तक छापेमारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.