IND vs AFG: अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत-अफगानिस्तान आमने-सामने, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: अंडर-19 विश्व कप 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में अजेय भारत और आत्मविश्वास से भरी अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।
यह हाई-वोल्टेज मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन के दम पर अंतिम चार में पहुंची हैं, लेकिन फाइनल की दौड़ में भारत को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
भारतीय अंडर-19 टीम पूरे टूर्नामेंट में संतुलित और परिपक्व क्रिकेट खेलती नजर आई है। मजबूत बल्लेबाजी, अनुशासित गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग टीम की पहचान रही है। भारत ने अब तक खेले सभी मुकाबले जीते हैं और किसी भी मैच में दबाव में नहीं दिखा।
इतिहास भी टीम इंडिया के पक्ष में है। भारत अंडर-19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है, जिसने रिकॉर्ड 6 बार खिताब अपने नाम किया है। खास बात यह है कि पिछले 5 संस्करणों में भारत हर बार फाइनल तक पहुंचा है, जो उसकी निरंतरता और गहराई को दर्शाता है।
अंडर-19 स्तर पर भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 12 यूथ वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। दोनों टीमें आखिरी बार 2024 में भिड़ी थीं, जहां भारत ने 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी।
हालांकि, अफगानिस्तान की दोनों जीत 2019 में लखनऊ में आई थीं, जो इस बात का संकेत हैं कि वह बड़े मुकाबलों में उलटफेर करने की क्षमता रखता है।
अफगानिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट में फैसल सिनोजादा सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 325 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनकी निरंतरता भारत के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
गेंदबाजी में नूरिस्तानी ओमरजई ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों में 12 विकेट झटके हैं और टीम को अहम मौकों पर सफलता दिलाई है।
भारत की सेमीफाइनल तक की यात्रा में गेंदबाजों का योगदान निर्णायक रहा है। हेनिल पटेल ने 11 विकेट लेकर आक्रमण की अगुवाई की है, जबकि आरएस अंबरीश और खिलान पटेल ने 8-8 विकेट चटकाए हैं।
कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा की पार्ट-टाइम गेंदबाजी ने भी टीम को अतिरिक्त विकल्प दिए हैं।
भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरे टूर्नामेंट में कोई भी टीम भारत के खिलाफ 200 रन तक नहीं बना सकी है।
एक ओर भारत की अजेय लय और मजबूत इतिहास है, तो दूसरी ओर अफगानिस्तान की जुझारू टीम और मैच-विनर खिलाड़ी।
ऐसे में हरारे में होने वाला यह सेमीफाइनल रोमांच से भरपूर होने की पूरी उम्मीद है, जहां फाइनल का टिकट पाने के लिए दोनों टीमें पूरी ताकत झोंक देंगी।
Also Read: T20 वर्ल्ड कप में नहीं मिली एंट्री तो बांग्लादेश ने शुरू किया अपना T20 कप
Get real time updates directly on you device, subscribe now.