Test Cricket New Rule: टेस्ट क्रिकेट का बदला नियम, MCC का ऐतिहासिक फैसला
Sandesh Wahak Digital Desk: क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था Marylebone Cricket Club (MCC) ने वर्ष 2026 से लागू होने वाले नए क्रिकेट कानूनों की घोषणा कर दी है।
इन बदलावों में सबसे अहम फैसला टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है, जिसे खेल में रोमांच और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
टेस्ट क्रिकेट का अहम नियम बदला
MCC के नए कानून 12.5.2 के तहत अब टेस्ट मैच के दिन के आखिरी ओवर में यदि कोई विकेट गिरता है, तो खेल वहीं नहीं रोका जाएगा। मैच तब तक जारी रहेगा, जब तक उस ओवर की सभी गेंदें पूरी नहीं हो जातीं।
अब तक की व्यवस्था में दिन के अंतिम ओवर में विकेट गिरने पर अंपायर खेल समाप्त घोषित कर देते थे और अगले दिन बल्लेबाजी करने वाली टीम अपनी रणनीति के अनुसार नया बल्लेबाज उतारती थी। नए नियम से फील्डिंग टीम को आखिरी ओवर में दबाव बनाने और विपक्षी टीम पर बढ़त हासिल करने का अतिरिक्त मौका मिलेगा।

महिला और जूनियर क्रिकेट की गेंद में बदलाव
MCC ने महिला और अंडर-13 जूनियर क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंद के वजन और आकार में भी बदलाव किया है।
-
महिला क्रिकेट
-
पहले: वजन 140–151 ग्राम, साइज 21–22.5 सेमी
-
अब: वजन 140–149 ग्राम, साइज 21.5–22 सेमी
-
-
अंडर-13 जूनियर क्रिकेट
-
पहले: वजन 133–144 ग्राम, साइज 20.5–22 सेमी
-
अब: वजन 140–144 ग्राम, साइज 20.5–21 सेमी
-
खेल पर पड़ेगा सीधा असर
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में आखिरी ओवर का यह बदलाव मुकाबलों को और दिलचस्प बनाएगा, वहीं गेंद के नए मानक महिला और जूनियर क्रिकेटरों के लिए बेहतर संतुलन और नियंत्रण प्रदान करेंगे।
MCC के ये नए कानून 2026 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू किए जाएंगे।

