Varanasi News: मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर बड़ा वार, बोले- क्या पीएम मोदी की जान लेना चाहता है विपक्ष
Varanasi News: संसद में हाल ही में हुए गतिरोध और हंगामे को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष सोची-समझी रणनीति के तहत संसद के भीतर हिंसा का माहौल बना रहा है, ताकि इसका असर पूरे देश में दिखे।
मनोज तिवारी ने सीधे तौर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा, राहुल गांधी और कांग्रेस को इस बात की सबसे ज्यादा तकलीफ है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री कैसे बन गए। वे यह भूल जाते हैं कि उन्हें इस कुर्सी पर राहुल या प्रियंका गांधी ने नहीं, बल्कि देश की जनता ने बिठाया है। उन्होंने दो दिन पहले संसद में हुए हंगामे का जिक्र करते हुए कड़ा सवाल पूछा- क्या विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री को मारना चाहते हैं?
अच्छे बजट से ध्यान भटकाने की साजिश
तिवारी का मानना है कि विपक्ष देश के विकास और बेहतरीन बजट पर चर्चा होने ही नहीं देना चाहता। उन्होंने कहा, अगर संसद में शांति रहती, तो जनता को पता चलता कि वाराणसी अब बुलेट ट्रेन से जुड़ने वाला है और यह सिलीगुड़ी तक जाएगी। देश में 7 नए रेल कॉरिडोर, हर जिले में स्किल सेंटर और लड़कियों के लिए हॉस्टल बनने वाले हैं। अमेरिका के साथ भारत ने अपनी शर्तों पर डील की है। राहुल गांधी नहीं चाहते कि इन उपलब्धियों पर देश में बात हो।
Also Read: कांग्रेस से विदाई के बाद नवजोत कौर सिद्धू का तीखा प्रहार, राहुल गांधी को बताया पप्पू

