मलेशिया में पीएम मोदी का शाही स्वागत, एयरपोर्ट से अपनी ही कार में बैठाकर कार्यक्रम के लिए ले गए पीएम अनवर इब्राहिम

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जब मलेशिया की सरजमीं पर उतरे, तो वहां नजारा बेहद खास था। खुद मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम अपने ‘मित्र’ का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। दोस्ती की मिसाल पेश करते हुए पीएम इब्राहिम, मोदी को अपनी ही कार में बैठाकर कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए।

मलेशिया पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, कुआलालंपुर पहुंच गया हूं। मेरे मित्र प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने जिस गर्मजोशी के साथ हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत किया, उसने मुझे भावुक कर दिया है। मैं भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।

मलेशिया को अक्सर मिनी इंडिया कहा जाता है क्योंकि यहां लगभग 30 लाख भारतीय रहते हैं, जो कुल आबादी का 9% हिस्सा हैं। पीएम मोदी के स्वागत के लिए कुआलालंपुर की सड़कों को पोस्टरों और होर्डिंग्स से पाट दिया गया है। जैसे ही पीएम मोदी एयरपोर्ट से बाहर निकले, वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारों से आसमान गुंजा दिया।

भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी का यह तीसरा मलेशिया दौरा है। वह जल्द ही वहां रह रहे हजारों भारतीयों के एक विशाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। भारत और मलेशिया दोनों ही आसियान (ASEAN) के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और इस दौरे से दोनों देशों के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध और गहरे होने की उम्मीद है। पीएम इब्राहिम के खास निमंत्रण पर पहुंचे मोदी के इस दौरे को कूटनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

Also Read: सूडान में विस्थापितों की गाड़ी पर पैरामिलिट्री ग्रुप का हमला, 8 बच्चों समेत 24 लोगों की दर्दनाक मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.