Lucknow News: निगोहां में भीषण सड़क हादसा, वैगनआर कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, दो गंभीर रूप से घायल

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के पास रविवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक वैगनआर कार ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रॉली भी पलट गई।

घायलों की हालत गंभीर

हादसे में घायल लोगों की पहचान सरोजनीनगर के रहने वाले विकास और संगीता के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

Lucknow News: निगोहां में भीषण सड़क हादसा, वैगनआर कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, दो गंभीर घायल

पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने रोका काफिला

हादसे के दौरान पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह निगोहां क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसा देखकर उन्होंने अपना काफिला रोक दिया। अपनी सुरक्षा में लगे एस्कॉर्ट वाहन से दोनों घायलों को मोहनलालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

Lucknow News: निगोहां में भीषण सड़क हादसा, वैगनआर कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, दो गंभीर घायल

CHC से ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विकास और संगीता की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह अस्पताल में मौजूद रहे और घायलों के रेफर होने तक व्यवस्थाएं संभालीं।

पूर्व मंत्री ने एम्बुलेंस के जरिए दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजवाने की व्यवस्था कराई। साथ ही पीजीआई ट्रॉमा सेंटर प्रशासन से बात कर दोनों के तत्काल और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Also Read: Meerut News: शादी से कुछ घंटे पहले ही महिला सिपाही का अपहरण, बरामदगी के लिए पुलिस और STF की टीमें गठित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.