Lucknow News: ANTF की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और अफीम की तस्करी करते पति-पत्नी गिरफ्तार

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट लखनऊ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन और पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ उत्तर प्रदेश लखनऊ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान ANTF यूनिट लखनऊ ने दो सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और बरामदगी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार निषाद पुत्र स्वर्गीय रामअवतार निवासी 454/236 गऊघाट दौलतगंज थाना ठाकुरगंज कमिश्नरेट लखनऊ और मीना देवी पत्नी श्रवण कुमार निषाद निवासी 454/236 गऊघाट दौलतगंज थाना ठाकुरगंज कमिश्नरेट लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 310 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन और 135 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 63 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और 2,860 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं।

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

इस बरामदगी के आधार पर थाना ठाकुरगंज कमिश्नरेट लखनऊ में मुकदमा अपराध संख्या 76/2026 धारा 8/18/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

पूछताछ में आरोपियों ने किया खुलासा

पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे दोनों हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए थे। उन्होंने बताया कि अपने मुकदमे और घर खर्च चलाने के लिए वे अवैध मादक पदार्थ अफीम और हेरोइन बेचने का काम कर रहे थे। आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन भी वे दोनों पति पत्नी अफीम और हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

Also Read: दिल्ली में कैंडल मार्च के दौरान AAP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

Get real time updates directly on you device, subscribe now.