बजट सत्र में सरकार को घेरेंगे समाजवादी पार्टी के विधायक: अखिलेश यादव

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के विधायक बजट सत्र में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा और अन्य सवालों तथा मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे। श्री यादव ने समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में विधायकों की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कोडीन सिरप के मामले में बड़े पैमाने पर इनके लोग निकल रहे हैं। अपराधी जेल से भाग रहे हैं और जो भागे हैं उनका सहयोग करने वाले बड़े-बड़े अधिकारी हैं। अपराधी इसलिए भगाए जा रहे हैं क्योंकि सरकार के दिन अब बहुत कम बचे हैं। सब अपने-अपने स्थान सेट कर रहे हैं। सुनने में आया कि अपराधी को भगाया गया, स्कार्ट किया गया और सीधे नेपाल पहुंचा दिया गया।

Lucknow News: बजट सत्र में सरकार को घेरेंगे समाजवादी पार्टी के विधायक, बोले अखिलेश यादव

BJP सरकार से जनता को कोई उम्मीद नहीं

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने रियल स्टेट वैल्यू बढ़ा दी है और भाजपा सरकार से जनता को कोई उम्मीद नहीं है। इतने वर्षों में भाजपा ने जनता को निराश किया है। अब तो इस सरकार का आखिरी बजट है, जिसमें जनता को कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा सरकार को किसी की फिक्र नहीं है। न किसान की फिक्र है और न नौजवान की। अगर सरकार को जनता की फिक्र होती तो क्या महंगाई इतना बढ़ जाती। क्या सोना इतना ज्यादा महंगा हो जाता। हर सामान इतना महंगा है कि गरीब परिवार बेटियों की शादी नहीं कर पाएगा। यही स्थिति रही तो लोहे पर पीतल चढ़ाकर पहनना पड़ेगा।

Lucknow News: बजट सत्र में सरकार को घेरेंगे समाजवादी पार्टी के विधायक, बोले अखिलेश यादव

ट्रेड डील से खेती-किसानी प्रभावित

अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह डील नहीं ढील है। इस ट्रेड डील से खेती-किसानी पर संकट आएगा। हमारे किसान और एमएसएमई अमेरिका से कैसे मुकाबला करेंगे। सरकार किसानों और एमएसएमई की कोई मदद नहीं कर रही है। किसान और छोटे उद्योग बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई बताए कि जीरों बड़ा है कि 18 प्रतिशत। अमेरिका, भारत से जाने वाली चीजों पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा और वहां से आने वाली चीजों पर जीरो टैरिफ है। भाजपा अभी भी पहाड़ा पढ़ा रही है। भाजपा सरकार ने पूरा बाजार विदेशियों के हाथों में दे दिया है। एनीमल फीड के लिए रास्ता खोल दिया गया है और खाने वाला तेल आएगा।

 

Also Read: Lucknow News: पूरी तैयारी के साथ करो या मरो, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया विजय मंत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.