13 फरवरी को रिलीज होगी Tu Yaa Main, ट्रेलर से बढ़ी दर्शकों की उत्सुकता

Sandesh Wahak digital desk; अनिल कपूर की भतीजी शनाया कपूर और एक्टर आदर्श गौरव की फिल्म Tu Yaa Main 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच पसंद किया जा चुका है। ट्रेलर को ऑडियंस ने काफी इंटरेस्टिंग बताया है और फिल्म में कुछ नया देखने को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

थिएटर रिलीज के बाद OTT पर आएगी फिल्म

फिल्म Tu Yaa Main की थिएटर रिलीज से पहले ही इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आ गई है। आमतौर पर फिल्में थिएटर में रिलीज होने के करीब 8 हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाती हैं। इसी पैटर्न को देखते हुए ‘तू या मैं’ थिएटर रिलीज के करीब 45 से 60 दिन बाद ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।

इस हिसाब से 13 फरवरी को थिएटर में रिलीज होने के बाद यह फिल्म अप्रैल के दूसरे हफ्ते तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है। हालांकि अभी इसकी कंफर्म ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

13 फरवरी को रिलीज होगी Tu Yaa Main, ट्रेलर से बढ़ी दर्शकों की उत्सुकता

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी Tu Yaa Main

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म Tu Yaa Main थिएट्रिकल रन के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की कहानी मिस वैनिटी और ए नाम के दो इन्फ्लुएंसर्स पर आधारित है। दोनों एक वीडियो शूट करने के लिए मिलते हैं, लेकिन उसी दौरान उनके साथ एक अजीब घटना होती है और उनका सामना एक मगरमच्छ से होता है।

फिल्म की स्टारकास्ट और निर्माण टीम

दरअसल फिल्म Tu Yaa Main में शनाया कपूर और आदर्श गौरव के अलावा पारुल गुलाटी, मोना सिंह और सिद्धार्थ सिब्बल भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है। वहीं फिल्म को विनोद भानुशाली, हिमांशु शर्मा, आनंद एल राय और कमलेश भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है।

 

Also Read: रिलीज से पहले चर्चा में Oh Romeo, बिना फीस काम करने वाले स्टार्स ने बढ़ाई दिलचस्पी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.